Showing posts with label Obama. Show all posts
Showing posts with label Obama. Show all posts

Wednesday, August 17, 2016

मोदी जी , क्या आप ओबामा को गद्दार कहेंगे ?

                आमिर खान की पत्नी ने अकेले में अपने पति को अपना डर जाहिर करते हुए कहा की क्या हमे देश छोड़कर दूसरी जगह चले जाना चाहिए ? जिसे आमिर खान ने ख़ारिज कर दिया। ये बात खुद आमिर खान ने बताई। लेकिन आरएसएस और बीजेपी को आमिर खान के मुसलमान होने के चलते उसे गद्दार ठहराने का भूत सवार हो गया। जो लोग तीस लाख रूपये में अमेरिकी वीजा खरीदने के लिए लाइन लगा कर खड़े हैं और मौका मिले तो आधीरात को देश छोड़ सकते हैं वो भी आमिर को गद्दार बता रहे थे।
                    लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सार्वजनिक रूप से कहा है की अगर ट्रम्प राष्ट्रपति का चुनाव जीतते हैं तो वो और उनका परिवार अमेरिका छोड़कर कनाडा चले जायेंगे। इस पर अमेरिका में तो इस तरह की कोई प्रतिक्रिया नही हुई, लेकिन मोदीजी को तो ये जरूर कहना चाहिए की ओबामा गद्दार है।

Thursday, October 1, 2015

मोदी गले क्यों पड़ रहे हैं ?

फ़ेसबुक के मालिक जुकेरबर्ग और राष्ट्रपति ओबामा के साथ जो मोदीजी की गले मिलने की तस्वीरें छपी हैं उन्हें देख कर मीडिया के एक हिस्से ने उसे गले पड़ना बताया है। आप भी देखिये ----
हमें  तो केवल बशीर बद्र साहब का एक शेर याद आया और उसमे कुछ सुधर कर दिया।
        " हाथ भी नही मिलाएगा कोई जो यूँ गले पड़ोगे तपाक से ,
           पब्लिसिटी का जनून है पर कायदे से मिला करो।