Showing posts with label Rama shanker vidrohi. Show all posts
Showing posts with label Rama shanker vidrohi. Show all posts

Wednesday, December 9, 2015

तुम कैसे मर सकते हो -- विद्रोही --

तुमने कहा था की तुम्हारे मरने से पहले
जन-गण-मन अधिनायक मरेंगे
फिर भारत भाग्य विधाता मरेंगे
और तुम उसके बाद मरोगे
लेकिन ये कौन है
जो तुम्हारी मौत की खबर दे रहे  है
और
अगर तुम सचमुच मर गए
तो ये विरोध की आवाजें कहां से आ रही हैं
और कहां से आ रही हैं
विद्रोही गीतों की स्वरलहरी
तुम्हारी मौत की खबर देने वाले झूठे हैं
तुम पहले मर ही नही सकते
विद्रोही
तुमसे पहले जन-गण-मन अधिनायक मरेंगे
फिर भारत भाग्य विधाता मरेंगे
उसके बाद शायद
तुम्हारे मरने की जरूरत ही ना पड़े।