Showing posts with label american presidential election. Show all posts
Showing posts with label american presidential election. Show all posts

Tuesday, October 25, 2016

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव व दूसरी खबरें


खबरी -- अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव पर क्या कहना है ?

गप्पी -- जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने कहा था की किसी भी देश की जनता को उससे अच्छा शासक नही मिल सकता, जिसे वो डिज़र्व करती है। अब भारत के बाद इस श्राप को भुगतने की बारी अमेरिकी जनता की है।

खबरी -- आरएसएस के अखण्ड भारत के नारे पर क्या कहना है ?

गप्पी -- अखण्ड भारत का नारा दो और हर शहर, हर कस्बे और हर मुहल्ले में दीवारें खींच दो। अगर आरएसएस की विचारधारा के अनुसार अखण्ड भारत बनाया जायेगा तो उसका क्षेत्रफल दिल्ली से भी कम होगा।

खबरी -- बीजेपी नेताओं के बहुत आपत्तिजनक फोटो अख़बारों में छप रहे हैं ?

गप्पी -- चाल, चेहरा और चरित्र देर सबेर सामने आ ही जाते हैं।