खबरी -- बारामुला में आतंकी हमले पर क्या प्रतिक्रिया है ?
गप्पी -- उरी आतंकी हमले और उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरकार कह रही है की पूरी सीमा पर हाई अलर्ट है। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उसके बाद पाकिस्तान से आतंकी आते हैं, सेना और BSF के कैम्प पर हमला करते हैं। इसमें हमारा एक जवान शहीद होता है और चार घायल होते हैं। पुलिस प्रवक्ता का कहना है की आतंकी अँधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले।
ये कैसा हाई अलर्ट है भाई ,जहां सीमा पर से आतंकी आते हैं, हमला करते हैं, और वापिस चले जाते हैं। गृह मंत्री कह रहे हैं की हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।