Showing posts with label CPI(M). Show all posts
Showing posts with label CPI(M). Show all posts

Tuesday, April 5, 2016

बंगाल चुनाव पहला फेज --- तृणमूल के खिलाफ एक खामोश लहर।

                  बंगाल चुनाव का पहला चरण कल पूरा हो गया। बंगाल से जो ग्राउंड रिपोर्टें मिल रही हैं वो तृणमूल के लिए खतरे की घंटी की तरह हैं। इस चरण में लगभग 81 % वोट गिरी हैं जो पिछले चुनाव से 3. 5 % कम हैं।  चुनाव विश्लेषकों का मानना ये वो फर्जी वोटें थी जो पिछले चुनाव में तृणमूल ने डलवा दी थी। इस बार चुनाव आयोग की सख्ती और विपक्ष की मजबूती के कारण इस तरह की फर्जी वोटिंग में भारी कमी आई है जिससे तृणमूल नेता चिंता ग्र्रस्त हैं। चुनाव के बाद सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य और बंगाल के मशहूर नेता मोहम्म्द सलीम  ने पत्रकारों को कहा की इस बार धाधंली वाले बूथों की संख्या 1 % के लगभग थी जो पिछली बार के 20 % तुलना में नगण्य है। जाहिर  इससे तृणमूल को हर विधानसभा क्षेत्र में 7000 से 10000 वोटों का नुकशान होने जा रहा है। मिदनापुर में तो ये अन्तर 8 - 9 % तक है।
                   दूसरी जो चीज उभर कर सामने आई वो ये है की भृष्टाचार इस बार चुनाव मुख्य मुद्दा है जो पहले वहां कभी नहीं रहा। बंगाली अपने प्रदेश को भद्रलोक कहते हैं और इस बार  सरकार के खिलाफ जो खुलासे हुए हैं उनसे इन्हे भारी धक्का लगा है। पूरा स्थानीय मीडिया इस बात को नॉट कर रहा है।
                     तीसरा संकेत तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा पत्रकारों पर हमले करने से सामने आता है। पत्रकारों पर हमला शासक वर्ग की खीज का परिणाम है। उस पर इस बार लेफ्ट और कांग्रेस के गठजोड़ ने तृणमूल की सत्ता विरोधी वोटों  विभाजन की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। दोनों का वोट अगर पूरा पूरा ट्रांसफर हो जाता है तो तृणमूल को 100 सीट का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो जायेगा।

Thursday, March 24, 2016

बीजेपी की राजनैतिक होली तो दो साल से जारी है।

               हमारे देश में होली के मोके पर कई तरह के हंसी मजाक होते हैं। लेकिन बीजेपी है की वो होली है या नहीं ये देखे बिना भी लोगों से मजाक करती रहती है।
                  अभी हाल में बीजेपी के कई नेताओं ने कुछ लोगों की जुबान काटने, सर काटने इत्यादि पर इनामो की घोषणा की, जैसे मुंबई में मटकी फोड़ने पर रखते हैं। इस पर मोदीजी ने कहा की विकास पर ध्यान दो।
                 और उन नेताओं ने इनाम की रकम बढ़ा क्र एक करोड़ कर दी।
                             ---------------------------------------------------------
                अभी अभी केरल के लोकप्रिय नेता ए के गोपालन की बरसी थी। वहां उनके नाम पर मार्क्सवादी पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली एक लाइब्रेरी को संघ के लोगों ने जला दिया। अगले दिन अमित शाह ने वहां प्रैस कॉन्फ्रेंस करके कहा की मार्क्सवादी पार्टी को हिंसा से दूर रहना चाहिए।
                             ----------------------------------------------------------
                 देश के कई विष्वविद्यालयों में पिछले कई दिनों से टकराव का वातावरण है। इसमें  एक तरफ कहीं वामपंथी छात्र यूनियनें हैं, कहीं अम्बेडकर छात्र संघ है, कहीं एनसीपी की छात्र यूनियन है , कहीं कोई अल्पसंख्य्क छात्र यूनियन है लेकिन एक कॉमन चीज है --- दूसरी तरफ ABVP है। लेकिन उससे  कोई सवाल नहीं पूछ रहा।
                             -----------------------------------------------------------