Showing posts with label Mahatma Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Mahatma Gandhi. Show all posts

Wednesday, March 2, 2016

एक संघी का लाजवाब तर्क

                 कल मेरी एक संघी के साथ बात हो रही थी। बात आजादी की लड़ाई में कांग्रेस, कम्युनिस्टों, महात्मा गांधी और आरएसएस की भूमिका  पर हो रही थी। आहिस्ता आहिस्ता बहस महात्मा गांधी और आरएसएस की भूमिका पर केंद्रित हो गयी। इस पर उस संघी ने ये तर्क दिया। ----
               उसने कहा की महात्मा गांधी पर असहयोग आंदोलन को वापिस लेने, भारत छोडो आंदोलन देरी से शुरू करने, पटेल की जगह जवाहरलाल को प्रधानमंत्री बनाने, भगत सिंह के लिए कुछ ना करने और भारत पाकिस्तान का बंटवारा नही रोक पाने इत्यादि पचासों आरोप हैं। दूसरी तरफ आरएसएस पर आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ  देने के अलावा कोई दूसरा आरोप है क्या ?
                 मुझे अब तक जवाब नही सूझ रहा।

Thursday, October 1, 2015

विजय गोयल, गांधी, मोदी और महाराष्ट्र के किसान

खबरी -- दिल्ली बीजेपी के नेता विजय गोयल ने महात्मा गांधी के साथ मोदी की तुलना का आधार बताते हुए कहा है की दोनों ही साबरमती से आते हैं। 

गुप्पी -- मुझे डर है की इस आधार पर कोई मोदी की तुलना भगवान राम से ना कर दे की दोनों ने अपनी पत्नी को त्याग दिया था। 

खबरी -- महाराष्ट्र सरकार ने सुखा पीड़ित किसानो को मदद के नाम पर पट्रोल और डीजल दो रूपये महंगा कर दिया। 

गप्पी -- अब महाराष्ट्र के किसानो को डीजल पम्प और ट्रैक्टर के लिए दो रूपये डीजल महंगा खरीदना पड़ेगा। मोदी जी ने बिहार के लिए सवा लाख करोड़ का पैकेज दे दिया और महाराष्ट्र के किसानो को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया। क्योंकि अब वहां तो इलेक्शन पांच साल बाद होंगे।