Showing posts with label fascism. Show all posts
Showing posts with label fascism. Show all posts

Wednesday, March 23, 2016

हैदराबाद विष्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस दमन और अप्पा राव

                     हैदराबाद विश्विद्यालय में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के लिए वाइस चांसलर अप्पा राव, मानव संशाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय के खिलाफ FIR दर्ज हुई। उसके बाद अप्पा राव को लम्बी छुट्टी पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस FIR पर कोई गिरफ्तारी नहीं की और आधार ये बनाया की सुसाइड नॉट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। इन सारी बातों  की अनदेखी कर दी गई की इस आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सभी पारिस्थितिक साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बाद अचानक अप्पा राव को दुबारा चार्ज लेने के लिए भेजना कोई अचानक घटने वाली या आम घटना नहीं है।
                      इस पूरी घटना को बकायदा एक प्लान के तहत लागु किया गया है। ये तो जगजाहिर था की अप्पा राव का विरोध होगा, जो की हुआ भी। इस विरोध के दौरान कुछ तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई। बस प्रशासन को अपनी योजना लागु करने का मौका मिल गया। उसके बाद पुलिस ने विष्वविद्यालय में जो तांडव मचाया उसकी कुछ तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर मौजूद ही हैं। वहां 44 छात्रों को इलाज के लिए विष्वविद्यालय हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। दस गम्भीर घायल छात्रों को बाहर प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। दो अध्यापकों समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद विष्वविद्यालय की बिजली, पानी और इंटरनेट काट दिया गया है। छात्रों के एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है। खाने की मेस बंद कर दी गई है और किसी को भी विश्व्विद्यालय के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कुछ छात्र जो सामूहिक रूप से खाना बनाने की कोशिश कर रहे थे उन पर पुलिस ने हमला किया जो गम्भीर घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। और ये सब किया गया इसके बावजूद की एक भी पुलिस वाला घायल नहीं है। यानि ये सब छात्रों को सबक सिखाने के लिए किया गया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है की कैंपस को नाज़ी कैंप में बदल दिया गया है।
                      क्या एक लोकतान्त्रिक कहे जाने वाले देश में यह सब सम्भव है। और अगर ये सब होता है और कोई सवाल नहीं उठता है तो क्या हम कानून के राज में जी रहे हैं। पुलिस और सेना को खाकी पुतलों में बदला जा रहा है। उन्हें तो ये भी नहीं मालूम की वो क्या कर  रहे हैं। और टीवी चैनलों पर संघी प्रवक्ता इसे सही साबित करने की कोशिश करते हैं। केंद्र सरकार के मंत्री एक तरफ देशद्रोही छात्रों को सीधा कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कार्यक्रम में अलगाववादियों के साथ डिनर कर रहे हैं।
                       क्या इतनी बड़ी घटना को बिना विरोध के गुजर जाने दिया जायेगा। हम एक जिन्दा कौम हैं ये इसके विरोध से साबित होगा। फासिज्म को रोकना होगा। उसे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचने से पहले रोकना होगा।

Saturday, March 19, 2016

व्यंग -- मेरे मुहल्ले के गुंडे और भारत माता की जय।

                  सुबह सुबह घर से निकला तो नुक्क्ड़ की पान की दुकान पर चार पांच लड़के खड़े थे। ये सब आवारा किस्म के और गुंडा टाइप लड़के थे जिनसे माँ बाप ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। ये लोग मुहल्ले में लड़कियों पर कॉमेंट करने , रस्ते के बीचों बीच बाइक खड़ी करने और देर रात को जोर जोर से हॉर्न बजाने जैसे काम लगातार करते थे। इस बात पर कई बार मुहल्ले के एकाध आदमी के साथ उनका झगड़ा भी हो चूका था। बाकि लोग इनके मुंह लगने से डरते थे। आम आदमी की इसी कमजोरी का ये लोग फायदा उठाते थे। इनके साथ मेरा भी कई बार झगड़ा हो चूका था। मामला बेसक दूसरे का था लेकिन मैं ये ज्यादती बर्दाश्त नही कर पाया। और मेरे कारण एक बार मामला पुलिस तक पहुंच चूका था। ये लड़के मेरे से घबराते थे क्योंकि उनको मालूम था की मैं उनसे डरता नही हूँ और उनसे निपटने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूँ। दूसरा कारण ये था की पूरा मुहल्ला उन्हें पहचानता था और उन्हें किसी का भी समर्थन प्राप्त नही था।
                आज सुबह सुबह उन्हें खड़ा देखकर मूड खराब हो गया। वो मुझे देखकर मेरी तरफ बढ़े। मैं थोड़ा सावधान हो गया। वो मेरे सामने आकर खड़े हो गए। उनमे से एक लड़का, जो आमतौर पर उनका गैंग लीडर होता था मुझसे बोला, " अंकल जी, भारत माता की जय। "
                 " भारत माता की जय। " मैंने जवाब में कहा।
                " ऐसे नही अंकल, जरा जोर लगाकर बोलिए की भारत माता की जय। " वो गुस्ताखी से बोला।
                 " क्यों कोई जबरदस्ती है ? " मैंने प्रतिवाद किया।
                " जबरदस्ती की क्या बात है। लेकिन आपको भारत माता की जय बोलने में क्या आपत्ति है। " वो बोला।
                 " हाँ, मुझे आपत्ति है। मैं तुम्हारे कहने से भारत माता की जय क्यों बोलूं। तुम होते कोण हो ?" मुझे गुस्सा आने लगा।
                " आपको भारत माता की जय तो बोलना ही होगा। वरना तुम्हे इस देश में रहने का कोई अधिकार नही है। " वो आप से तुम पर आ चूका था। और उसकी आवाज तेज होती जा रही थी। तेज आवाज सुनकर चार पांच दूसरे लोग भी आकर खड़े हो गए।
               " किस बात का झगड़ा है सुबह सुबह ? " एक आदमी ने पूछा।
               " ये आदमी कह रहा है की मैं भारत माता की जय नही बोलूंगा। अब आप ही बताइये अंकल की इसको भारत में रहकर भारत माता की जय बोलने से क्या एतराज है। " उसने कहा।
                उस आदमी ने मेरी तरफ देखा और बोला की भाई साहब आपको भारत माता की जय बोलने में क्या एतराज है ?
                 मुझे आश्चर्य हुआ की जिन बदमाशों को पूरा मोहल्ला जानता है उसके कहने पर वो मुझसे जवाब तलब कर रहे हैं। मैंने कहा की मुझे भारत माता की जय बोलने में कोई एतराज नही है लेकिन मैं इनके कहने से क्यों बोलूं ?
                 " सवाल किसके कहने का नही है। सवाल ये है की कहा क्या जा रहा है। हमने इनको भारत माता की जय बोलने को कहा तो इन्होने तो साफ मना कर दिया। अब इस देश का नमक खाने वाला कोई आदमी भारत माता की जय नही बोलेगा तो वो तो गद्दार ही हुआ। " वो लड़का फिर बोला।
                " तुम कोण होते हो मुझे गद्दार कहने वाले ? जाओ नही बोलता, कर लो क्या करोगे। " मेरा सयम जवाब दे गया।
                 " भारत माता की जय तो तुमको बोलना ही होगा। और तुम क्या, तुम जैसे जितने भी गद्दार हैं सबको बोलना होगा। " वो अब हावी होने लगा। तब तक वहां 15 -20 लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दो तीन आदमी बीच बचाव करने के लिए आगे आये। वो मुझसे बोले " भाई साहब, क्यों खामख्वाह झगड़ा बढ़ा रहे हो। भारत माता की जय कोई गलत बात तो है नही। एक बार बोल दो और चले जाओ। "
                    " मैं झगड़ा बढ़ा रहा हूँ ? तुम लोग इनकी तरफदारी कर रहे हो। " मुझे उनकी समझ पर अचरज हुआ। आखिर बहुत देर तक झगड़ा चलता रहा। मैं लोगों की समझ पर हैरान था। सभी लोग यही कह रहे थे की भारत माता की जय बोलने में मुझे एतराज क्यों है।
                   अगले दिन सुबह फिर वहां भीड़ लगी हुई थी। जो आदमी कल मुझसे पूछ रहा था की मुझे भारत माता की जय बोलने में क्या एतराज है वो खड़ा उन्ही लड़कों के साथ जोर जोर से बहस कर रहा था। वहां भीड़ जमा थी। मैं भी वहां पहुंचा। मैंने उससे पूछा की क्या बात हुई ? तो उसने बताया की आज उन लड़कों ने उसकी लड़की को घेर लिया और उससे भारत माता की जय बोलने को कहने लगे। मैंने कहा लेकिन उसे भारत माता की जय बोलने में क्या एतराज था ?
                    वो आदमी मुंह फाडे मेरी तरफ देख रहा था।