Showing posts with label foreign trps of modi ji. Show all posts
Showing posts with label foreign trps of modi ji. Show all posts

Sunday, May 29, 2016

मोदी सरकार के दो साल पर हरियाणवी महिलाओं का गीत

म्हारा मोदी घर पै आया, दो साल मैं घर पै आया ,
सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

मंगोलिया जा कै आया, निशाना ला कै आया,
दो बिलियन देकै आया, एक खचचर लेकै आया,
इतना महंगा खचचर तनै कुनसै काम लगाया।
सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

अमरीका घूमके आया, एक चस्मा टोपी ल्याया ,
कालाधन क्यूँ नहीं ल्याया , तो 15 लाख नहीं ल्याया ,
मन्नै दो दिन ध्याड़ी छोड़के खाता भी खुलवाया ,
 सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

जापान मैं जाकै आया, औडै पूल मैं नहाकै आया ,
आबे न लेकै आया , उनै गँगा घाट दिखाया ,
मोदीजी तेरी बाट मैं,यो महाराष्ट्र मरै तिसाया ,
 सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

जब हरियाणा जलरया था, मोदी तू कित बडरया था,
तेरी गवर्नेंस का पारा म्हारी सड़कां पै खिंड रया था,
ना संसद अंदर पाया ना ट्वीटर ऊपर पाया ,
 सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

तू जर्मनी जाकै आया, तू यूरोप जाकै आया,
तेरा दबदबा पूरी दुनिया मैं बोलें छाया ,
तू इटली के अपराधी बता क्यूँ छोड़के आया ,
 सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

सोच्या पाकिस्तान जावैगा, दस सिर लेके आवैगा ,
दाऊद इब्राहिम नै गोड्यां तलै दाब ल्यावैगा ,
तू हलवा खाकै आया , तू केक काटकै आया ,
 सारी दुनिया मैं घुमकै ल्यो सुणल्यो के के ल्याया।

 

Tuesday, December 15, 2015

मोदी सरकार की उपलब्धियां

खबरी -- पिछले डेढ़ साल में मोदी सरकार की क्या उपलब्धियां रही हैं ?

गप्पी -- एक तो ये की हम दस लाख का सूट पहन सकते हैं, दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति 3000 करोड़ की लागत से हम बना रहे हैं , एक लाख करोड़ की लागत से बुलेट ट्रेन लेकर आ रहे हैं , विदेशों में 50000 लोगों के शो आयोजित कर सकते हैं।
              दूसरी तरफ  विदेश नीति के मामले में, देश पर विदेशी कर्ज के मामले में, देश में धार्मिक और जातीय समुदायों में अविश्वास के मामले में, संघीय ढांचे और लोकतान्त्रिक संस्थाओं के मामले में इतना नुकसान पंहुचा चुके हैं की अगर आज से भी इन्हे सुधारना शुरू करें तो हमे दशक लग जायेंगे।

Monday, December 14, 2015

Comment on News -- प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट और मूडीज की रिपोर्ट ( Prime Minister, Airport and Moody,s Report )

अभी अभी मूडीज की रिपोर्ट आई है। उसमे भारत की रेटिंग को बरकरार रखते हुए  "स्थिर आउटलुक " दिया गया है। उसके साथ ही इंडोनेशिया , थाईलैंड , सिंगापुर , मलेशिया और फिलीपींस को " पॉज़िटिव आउटलुक " दिया गया है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी और पूरी बीजेपी शोर मचा रहे हैं की पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है। केवल हम ही दुनिया में सबसे आकर्षक निवेश स्थान हैं। लेकिन मूडीज की रिपोर्ट इसकी पुष्टि नही करती। भक्तों को ये बात बुरी लग सकती है।
             जब हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं तो वहां के लिए कुछ तोहफे ले जाते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और दूसरे लोग भी हमारे प्रधानमंत्री को तोहफे देते हैं। ये एक सामान्य शिष्टाचार है जो पूरी दुनिया में होता है। इन तोहफों में हमारे देश की कोई कलाकृति , कोई शाल या हाथ की बनाई हुई वस्तुएं होती हैं जो किसी ना किसी रूप में हमारी संस्कृति से जुडी होती हैं।
               लेकिन अभी अभी ये पता चला है की प्रधानमंत्री अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान हमारे देश के मुनाफे में चलते हुए दो एयरपोर्ट सिंगापुर की एक कम्पनी को तोहफे में दे आये।

Friday, November 20, 2015

Comment -- मोदी जी की भारत यात्रा, चीन की गैर क़ानूनी बैंकिंग व्यवहार की खबर और UP में गाय

खबरी -- मोदी जी फिर विदेश यात्रा पर। 

गप्पी -- हाँ ! मोदी जी की भारत यात्रा आज समाप्त  गयी।  अपनी अगली भारत यात्रा के दौरान उम्मीद है की मोदी जी भारत की संसद को सम्बोधित करेंगे।

खबरी -- चीन में बड़े पैमाने की गैर क़ानूनी विदेशी मुद्रा बैंकिंग पकड़ी गयी है।

गप्पी -- चीन सरकार ने USD 64 बिलियन के विदेशी मुद्रा देश से बाहर भेजे जाने को पकड़ने की घोषणा की है। अब तक चीन में USD 126 बिलियन के गैर क़ानूनी बैंक व्यवहार पकड़ने और 370 लोगों पर कार्यवाही करने की खबर दी है। चीन जैसे देश, जहां इतने सख्त कानून और सजाएं हैं, वहां अगर इतने बड़े पैमाने पर काला धन विदेश भेजा जा रहा है तो हमारे देश की हालत का तो केवल अनुमान ही लगाया जा सकता  है। 

खबरी -- अब मुलायम सिंह ने एक समारोह में गाय पालने की बात कही है।

गप्पी -- बिहार चुनाव के बाद गाय के पास कोई काम नही था, सो वह पड़ोस के उत्तर प्रदेश में चली गयी। मुलायम सिंह ने सोचा होगा की जब तक बीजेपी इस पर कब्जा जमाये, इसे अपने आँगन में बांध लिया जाये।