Showing posts with label Dengu. Show all posts
Showing posts with label Dengu. Show all posts

Sunday, September 20, 2015

हिंदी न्यूज चैनल और डेंगू का सवाल

कोई आदमी अगर भारत में नही रहता है और डेंगू के ऊपर भारतीय टीवी के हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम देखता है तो उसे डेंगू के बारे में जो कुछ समझ में आएगा वो इस प्रकार होगा।
१. भारत में केवल दिल्ली ही एक ऐसा राज्य और शहर है जहां डेंगू की बीमारी है।
२. दिल्ली में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है और लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं।
३. दिल्ली में डेंगू की फलने की वजह मच्छर की बजाय केजरीवाल सरकार है।
४. जब दिल्ली में डेंगू की महामारी फ़ैल रही थी तब केजरीवाल सरकार को छोड़कर बाकि सब, यानि असली सरकार LG साहब , भाजपा शासित महानगर पालिका और केंद्र सरकार सब जी तोड़ मेहनत कर रहे थे।
५. दिल्ली में सरकारी हस्पतालों की हालत पहले बहुत अच्छी थी जो केजरीवाल के आने के बाद खराब हो गयी।
६. स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है।
७. केजरीवाल सरकार ने ऐसा इंजेक्शन क्यों नही बनाया जो वो सभी प्राइवेट हस्पतालों को लगा दे और वो मुनाफा कमाना बंद करके जनसेवा में लग जाये।
८. केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्राइवेट हस्पतालों का कानून बदल सकती थी भले ही उसे चपरासी नियुक्त करने का अधिकार ना हो।
९. दिल्ली में केजरीवाल का रहना कांग्रेस और बीजेपी के लिए डेंगू से ज्यादा खतरनाक है।
१०. अगर केंद्र सरकार स्वास्थ्य के बजट में कटौती करती है तो उसका कोई प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर नही पड़ता।
११. बीजेपी,  कांग्रेस, केन्द्र सरकार  और मीडिया का काम केवल टीवी चैनलों में बैठकर केजरीवाल को गालियां देने से पूरा हो जाता है।
१२. देश के बाकि राज्यों में डेंगू का कोई मरीज नही है, अव्वल तो वहां डेंगू के मच्छर ही नही हैं, क्योंकि ये सारे मच्छर मीडिया से पूछकर ही प्रदेशों में जाते हैं।