Showing posts with label Kejriwal. Show all posts
Showing posts with label Kejriwal. Show all posts

Friday, April 14, 2017

कहीं भृष्टाचार में कमी केजरीवाल की हार का कारण तो नहीं ?

                      केजरीवाल की सरकार आने के बाद दिल्ली में  भृष्टाचार में कमी आयी है ये बात तो उसके दुश्मन भी स्वीकार करते हैं। यहां तक की अभी अभी आये ताजा आंकड़े जो एक तरफ केंद्र में भृष्टाचार की शिकायतों में बढ़ोतरी दिखा रहे हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली में इन शिकायतों में तीन चौथाई की कमी दिखा रहे हैं। उसके बावजूद दिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में AAP की इतनी बुरी हार हुई।
                     उसके बाद मेरी दिल्ली के कई लोगों से बात हुई। उनमे से कई लोग पहले केजरीवाल के साथ थे और अब उनसे बहुत नाराज हैं। जब उनकी नाराजगी के कारण जानने की कोशिश की तो बहुत ही अजीब सी बात सामने आयी। हर आदमी ने कहा की केजरीवाल ने अपने वायदे पुरे नहीं किये। जब उनसे  पूछा गया की कोनसा वायदा, तो वो केवल फ्री वाई फाई के अलावा कुछ नहीं बता पाए। मैंने जब उनसे सरकारी स्कूलों पर किये गए कामो के बारे में पूछा तो उनमे से कईयों का जवाब था, हाँ काम हुआ है और बहुत काम हुआ है, लेकिन हमे क्या फायदा? हम तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाते नहीं। जब मैंने मोहल्ला क्लिनिक इत्यादि के बारे में पूछा तो भी उनका वही जवाब था, हाँ काम हुआ है लेकिन हम तो कभी इनमे जाते नहीं। मैं हैरान था। अजीब तर्क हैं। मैंने उनसे भृष्टाचार के बारे में पूछा तो उन्होंने जो बताया वो इस प्रकार है ," हाँ भृष्टाचार कम हो गया है। और इसकी वजह से परेशानी बढ़ गयी है। कोई अधिकारी न पैसे लेने को तैयार है और न पहले काम करने को तैयार है। अब लाइन में लगने की फुरसत किसके पास है ? पहले पैसे देते थे और काम हो जाता था। "
                   लेकिन केजरीवाल तो भृष्टाचार के मुद्दे को ही लेकर आया था। तब तुमने उसका समर्थन क्यों किया था ? मैंने पूछा तो उनका जवाब था की हमे थोड़ा न पता था की इस तरह का झंझट खड़ा हो जायेगा।
                     अब मुझे लगता है की भृष्टाचार का कम होना ही केजरीवाल की हार का कारण बन जायेगा। केजरीवाल के पास कोई भावनात्मक मुद्दा तो है नहीं। और अपनी वर्गीय खासियत के कारण मध्यम वर्ग एक नंबर का अवसरवादी होता है। उसे न तो पूर्णराज्य के दर्जे से कुछ लेना देना है और न ही गरीब लोगों के लिए किये कार्यों से कुछ लेना देना है। उसे केवल इस बात से मतलब है की उसकी जेब में क्या आ रहा है। या फिर वो चालाक खिलाडियों के भावनात्मक मुद्दों के साथ चल सकता है। ये दोनों चीजें न तो केजरीवाल के पास हैं और न कम्युनिस्टों के पास, इसलिए दोनों हार गए।

Thursday, September 15, 2016

Vyang -- चिकनगुनिया और कश्मीर समस्या।

                 पहले  मुझे भी चिकनगुनिया और कश्मीर समस्या में कोई समानता नजर नही आयी। लेकिन जैसे जैसे दोनों का अध्ययन आगे बढा तो पता चला की दोनों समस्याएं एकदम समान हैं। माने अगर एक का हल ढूंढ लिया जाये तो दूसरे का भी मिल सकता है। दोनों में निम्नलिखित समानताये हैं।
                 कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी की मिली जुली सरकार है। केंद्र में भी दोनों की सरकार है। अब कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन तेज हो रहा है तो दोनों सरकारों का कहना है की सारी समस्या की जड़ पाकिस्तान है। उसमे कश्मीर के अंदर हुर्रियत कांफ्रेंस के लोग हैं जो सरकार के अनुसार पैसा भारत सरकार से लेते हैं और सलाह पाकिस्तान से लेते हैं। हुर्रियत के लोग कश्मीर की भलाई से ज्यादा पाकिस्तान की भलाई पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
                     दूसरी तरफ दिल्ली की चिकनगुनिया की समस्या है। वहां कहने को तो अरविन्द केजरीवाल की सरकार है, लेकिन केंद्र से लेकर LG तक, और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कोई उसको सरकार मानने को तैयार नही है। केजरीवाल का कहना है की जिस तरह कश्मीर समस्या का कारण पाकिस्तान है उसी तरह चिकनगुनिया का कारण केंद्र और LG हैं। जिस तरह कश्मीर में हुर्रियत पैसा भारत से लेती है और सुर पाकिस्तान के साथ मिलाती है, तो दिल्ली में ये काम MCD करती है। जिसका बजट तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( एक बार बातचीत के लिए सरकार मान लेते हैं ) से जाता है लेकिन वो सुर केंद्र सरकार के साथ मिलाती है। हुर्रियत महबूबा से सहयोग नही कर रही और MCD केजरीवाल से।
                      वहां केंद्र हुर्रियत के लोगों पर शिकंजा कस रही है और दिल्ली में केजरीवाल के विधायकों पर। लेकिन इससे न अलगाववाद कम हो रहा है और न चिकनगुनिया। मुझे लगता है की दोनों का हल एक साथ ढूँढना पड़ेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह शांति और सहयोग की अपील कर रहे हैं। लेकिन MCD को सहयोग करने के लिए नही कह रहे और न LG को कह रहे हैं। इन हालात में हुर्रियत और पाकिस्तान से सहयोग की उम्मीद करना तो बेकार की बात है।

Wednesday, February 10, 2016

Vyang -- जरासन्ध का पुनरागमन

खबरी -- बीजेपी ने कहा है की उत्तर प्रदेश में मुगलों का राज है।

गप्पी -- किसी भी चीज की तुलना इतिहास की किसी दूसरी चीज से करना पुरानी परम्परा है। लेकिन उसके लिए कुछ निश्चित मापदण्डों का इस्तेमाल किया जाता है वरना लोग उसे मजाक समझते हैं। इसी आधार पर मैंने सोचा की क्यों ना जम्बु द्वीप के आर्यावर्त के भारत खंड के महान शासक श्री नरेंद्र मोदीजी का कोई उदाहरण इतिहास में ढूंढा जाये। मैंने अपने इतिहास के अल्पज्ञान के बावजूद कई पुरानी पुस्तकों और पुराणो को खोज मारा लेकिन उनके जैसा प्रतापी राजा मुझे इतिहास में नही मिला। आखिर लम्बी शोध के बाद एक राजा मुझे उनके आसपास दिखाई दिया, वो था महाभारत काल का राजा जरासन्ध।
         मैंने दोनों का मिलान करना शुरू किया तो पता चला की पुराने समय में इस जरासन्ध से बचने के लिए यादव शिरोमणि श्री कृष्ण मथुरा छोड़ कर द्वारका भाग गए थे। और इस युग के जरासन्ध तो आये ही द्वारका से हैं। पुराने जरासन्ध मगध के राजा थे और महाबलशाली थे। बलशाली तो ये भी खूब हैं। उन्होंने अपने दामाद कंस की हत्या का बदला लेने के लिए मथुरा पर लगातार हमले किये, और तब तक करते रहे जब तक कृष्ण मथुरा छोड़ कर भाग नही गए। लेकिन इनका दुर्भाग्य देखिये, इन्हे एक यादव ने ( लालू प्रशाद यादव ) ने मगध में ही धूल चटा दी। ऐसा नही है की ये अपने अपमान को भूल जाते हों, नही ये भी उस जरासंध की तरह ही अपमान का सख्त बदला लेने के हिमायती हैं। इसका उदाहरण केजरीवाल हैं। इन्होने अपनी हार का बदला लेने के लिए दिल्ली पर इतने हमले किये हैं, इतने तो जरासंध ने मथुरा पर भी नही किये थे।
          जमाना बदल गया है। वैसे तो मथुरा में अब भी एक यादव ही बैठा है और दोनों एक दूसरे का दुश्मन होने का दावा भी करते हैं, लेकिन लोग हैं की मानने को तैयार ही नही हैं। जब भी ये एक दूसरे के खिलाफ युद्ध की मुद्रा में आते हैं लोग जोर जोर से हंसना शुरू कर देते हैं। इस युग में इन दोनों की सुलह हो गयी है और पुराने जरासंध इनकी सुलह करवाले वाले किसी सीबीआई नाम के कूटनीतिज्ञ को ढूंढ रहे हैं।
          महाभारत काल में जब दुर्योधन ने काशीराज की पुत्री भानुमति से विवाह किया था तो जरासन्ध ने उस पर हमला किया था। तब उसके बचाव में महारथी कर्ण आये थे। तब कर्ण ने जरासंध को हरा दिया था। इस बार ये भूमिका नितीश निभा रहे थे।
            पुराने जरासंध की दो बातें और नए जरासंध से मेल खाती हैं। पहले जरासंध के साथ नरकासुर से लेकर चेदिराज शिशुपाल तक सहयोगियों की एक लम्बी कतार थी। लेकिन कृष्ण ने अपनी कूटनीति के द्वारा उसके सारे सहयोगियों को एक एक कर समाप्त कर दिया। पुराने जरासंध ने अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए 95 छोटे छोटे राजाओं को कैद किया हुआ था और उनकी संख्या सौ हो जाने पर वो उनकी बलि देना चाहता था। लेकिन इस जरासंध ने ये बेवकूफी नही की। उसने 95 राजाओं को कैद करके नही रखा। उसने समय मिलते ही किसी ना किसी राजा की बलि दे दी। इसमें उसने अपने सहयोगियों का भी ख्याल नही किया। उसने रामबिलास पासवान, जीतनराम मांझी, कुलदीप बिश्नोई आदि जो भी मिला उसकी बलि दे दी। वो तो शुक्र करो की मराठा छत्रपति बाल-बाल बच गए वरना उनका सर भी बलि की वेदी पर तो रख ही दिया था।
            इस तरह की कई समानताएं मुझे दोनों में दिखाई दी। दोनों महान दानवीर हैं। मोदीजी अपनी विदेश यात्राओं में जिस तरह विदेशों में दानराशि बांटते हैं उससे ये समानता साफ झलकती है। दोनों किसी की सुनते नही हैं केवल अपनी कहते हैं। फिर भी कुछ भूल-चूक हो गयी हो तो माफ़ करना।

Wednesday, September 30, 2015

राजनीती और धरम के समाचारों पर एक टिप्पणी

खबरी -- केजरीवाल द्वारा बुलाये गए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश हिस्सा नही लेंगे। 

गप्पी -- लेकिन ये तो कहा ही गया था की सम्मेलन गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों का है।

खबरी -- साध्वी प्राची ने मांग की है की हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों में मुस्लिमों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाये। 

गप्पी -- जबकि जरूरत तो इस बात की है भगवा कपड़ों की आड़ में राजनीती से जुड़े और समाज में नफरत फ़ैलाने वाले लोगों के सभी धरमो के स्थलों में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाये। धार्मिक स्थलों में आदमी आदमी के बीच भेदभाव तो धर्म की असली भावना के ही खिलाफ है। गुरु नानक देव जी ने कहा है,
                 " अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बन्दे। 
                   एक नूर ते सब जग उपजया, कौन भले कौन मन्दे। "

Sunday, September 20, 2015

हिंदी न्यूज चैनल और डेंगू का सवाल

कोई आदमी अगर भारत में नही रहता है और डेंगू के ऊपर भारतीय टीवी के हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम देखता है तो उसे डेंगू के बारे में जो कुछ समझ में आएगा वो इस प्रकार होगा।
१. भारत में केवल दिल्ली ही एक ऐसा राज्य और शहर है जहां डेंगू की बीमारी है।
२. दिल्ली में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है और लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं।
३. दिल्ली में डेंगू की फलने की वजह मच्छर की बजाय केजरीवाल सरकार है।
४. जब दिल्ली में डेंगू की महामारी फ़ैल रही थी तब केजरीवाल सरकार को छोड़कर बाकि सब, यानि असली सरकार LG साहब , भाजपा शासित महानगर पालिका और केंद्र सरकार सब जी तोड़ मेहनत कर रहे थे।
५. दिल्ली में सरकारी हस्पतालों की हालत पहले बहुत अच्छी थी जो केजरीवाल के आने के बाद खराब हो गयी।
६. स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है।
७. केजरीवाल सरकार ने ऐसा इंजेक्शन क्यों नही बनाया जो वो सभी प्राइवेट हस्पतालों को लगा दे और वो मुनाफा कमाना बंद करके जनसेवा में लग जाये।
८. केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्राइवेट हस्पतालों का कानून बदल सकती थी भले ही उसे चपरासी नियुक्त करने का अधिकार ना हो।
९. दिल्ली में केजरीवाल का रहना कांग्रेस और बीजेपी के लिए डेंगू से ज्यादा खतरनाक है।
१०. अगर केंद्र सरकार स्वास्थ्य के बजट में कटौती करती है तो उसका कोई प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर नही पड़ता।
११. बीजेपी,  कांग्रेस, केन्द्र सरकार  और मीडिया का काम केवल टीवी चैनलों में बैठकर केजरीवाल को गालियां देने से पूरा हो जाता है।
१२. देश के बाकि राज्यों में डेंगू का कोई मरीज नही है, अव्वल तो वहां डेंगू के मच्छर ही नही हैं, क्योंकि ये सारे मच्छर मीडिया से पूछकर ही प्रदेशों में जाते हैं।
                      

Friday, July 3, 2015

अब दास्ताने बिजली बिल

खबरी -- मुझे बताइए की भारतीय जीवन में बिजली बिल का क्या महत्त्व है। 

गप्पी -- अगर बिजली बिल की महिमा का पूरा वर्णन किआ जाये तो उसे उतनी ही जगह की जरूरत पड़ेगी जितनी भगवान की महिमा लिखने के लिए पड़ती। बिजली बिल ऐसा बिल है जिसके आने का समय होने पर कई लोगों को मियादी बुखार आने लगता है। दूसरी बड़ी बात ये है की बिल की रकम का बिजली के खर्च से कोई संबंध नही होता। आपने बिजली कितनी ही क्यों ना खर्च की हो बिल कितना भी आ सकता है। तीसरी बात ये है की आप बिजली खर्च करें तो भी ये जरूरी नही है की बिल जरूर आये। बहुत से लोग सालों से बिजली खर्च कर रहे हैं लेकिन उनका बिल कभी नही आता। चौथी बात ये है की सबको बिल भरना जरूरी नही होता। उनका करोड़ों का बिल बाकि रहता है और वो कभी नही भरते। इन बिलों को हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखा कर हमारी खुशहाली का यकीन दिलाते हैं। हमारे यहां तो ऐसे भी हजारों उदाहरण हैं जहां बिजली का खम्बा भी नही है लेकिन बिल आ जाता है। 

                     बिजली बिल के बारे में जो दूसरी अफवाह देश में फैलाई गई है वो ये है की बिल मीटर के हिसाब से आता है। बहुत से लोग इस पर विश्वास भी करने लगे हैं। जबकि सच्चाई ये है की ना तो मीटर का बिजली के खर्च से कोई संबन्ध होता है और ना बिल से। मेरे एक पड़ौसी को शक था की उसका मीटर तेज चलता है इसलिए उसका बिल ज्यादा आता है। उसने इसके खिलाफ शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। क्योंकि बिजली विभाग तो पहले से जानता है की बिल का मीटर से कोई संबंध नही है। पड़ौसी भी पक्के उस्ताद थे। वो हररोज किसी ना किसी अधिकारी से मिलने लगे। मामला तूल पकड़ गया तो एक लोकल अख़बार  छाप दी। अख़बार केवल वही खबर छापते हैं जो पूरे शहर में फ़ैल चुकी हो। अधिकारी मीटर टेस्ट करने की मशीन के साथ पड़ौसी के घर पर पहुंचे। मशीन लगाई, टेस्ट किया मीटर ठीक निकला हमेशा की तरह। पास में खड़ा एक लड़का मेरे पड़ौसी के कान में धीरे से बोला ," अंकल, मुझे तो पहले से ही मालूम था की मीटर ठीक निकलेगा। "

" कैसे ?" पड़ौसी ने पूछा। 

" क्योंकि ये मशीन भी उसी कम्पनी ने बनाई है जिसने मीटर बनाया है। " लड़के ने रहस्योद्घाटन किया। 

मेरे पड़ौसी ने अधिकारी को मशीन चेक करने के लिए कहा। 

' तुम्हारे बाप का राज है न। " अधिकारी ने पूरी विनम्रता से उत्तर दिया। विनम्रता में हमारे अधिकारीयों का कोई मुकाबला नही कर सकता। उन्हें ट्रेनिग दी जाती है जनता से विनम्रता से बात करने की। अगर कोई पुलिस वाला केवल गाली देता है और थप्पड़ नही मारता तो उसे विनम्रता माना जाता है।

                          खैर, तुमने पिछले दिनों देखा नही की तीन दिन तक सारी राजनीती बिजली बिल के चारों तरफ घूम रही थी। एक RTI के कार्यकर्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर का बिजली का बिल मीडिया के सामने रख दिया। दो महीने का बिल 90000 रूपये था। बड़ा हो हल्ला हुआ। दूसरी पार्टिओं के नेताओं ने छाती पीट पीट कर जनता के पैसे की बर्बादी  के लिए शोक मनाया। मुख्यमंत्री की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा की बिल केवल घर का नही है उसमे दफ्तर का बिल भी शामिल है। आलोचना करने वाले कैमरे के सामने आँसू बहा रहे थे और कैमरा बंद होते ही खी खी करके हंस रहे थे। धन्य है हमारी राजनीती जो गंभीर सवालो को पैरोडी का रूप दे सकती है। इस तरह के नाटक और झूठे लांछनों की राजनीती केवल हम ही कर सकते हैं। 

                      लेकिन मैंने सोचा की चलो अच्छा हुआ, कम से कम नेताओं के व्यक्तिगत खर्चे जो वो जनता के पैसों से करते हैं उन पर सवाल तो  पूछा गया। शायद इसी भय से जनता का कुछ भला हो जाए। लेकिन ये तो दिन में सपने देखने वाली बात थी। दो दिन बाद प्रधानमन्त्री के घर का बिल किसी ने मीडिया में दे दिया। वो 22 लाख रुपए था। जवाब देने के लिए कोई नही आया। जो लोग दो दिन पहले 90000 के बिल पर  छाती पीट रहे थे वो अब टीवी चैनलों को कह  रहे थे की  क्या फिजूल की बातों में टाइम खराब कर रहे हो। मैंने अपने एक मित्र से जब इस बारे में पूछा की उसका क्या ख्याल है तो उसने कहा की भाई साब ये तो अपने प्रधानमन्त्री महीने में कुल मिलाकर सात दिन ही घर पर रहते  हैं, अगर पूरा महीना घर पर रहते तो क्या होता। और उनके घर पर तो कोई और रहता भी नही है। 

                            देश के बिजली मंत्री प्रैस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं की हमारे पास पूरी बिजली है लेकिन कोई खरीदने को तैयार नही है। लोग कहते हैं की बिजली इतनी महगी है की खरीद ही नही सकते। मैं परेशान हूँ की अब प्रधानमन्त्री के घर घर बिजली पहुंचाने के वायदे का क्या होगा। प्राइवेट बिजली कंपनियां बिजली बनायेंगी लेकिन कोई खरीदेगा नही। सरकार ने उन कम्पनियों के साथ जो करार किआ है वो पूरा नही होगा। बिजली कंपनियां हर साल करार की रकम जोड़ कर दिखाएंगी और कागजों में घाटा बढ़ता जाएगा। और एक दिन इतना हो जाएगा की देश उसको चूका नही पायेगा। 

                                  आपको मेरी बात मजाक लगती है। आज ही टीवी में खबर है की नोएडा टोल टैक्स की कम्पनी अब तक 4000 करोड़ रुपया इक्क्ठा कर चुकी है और उसने 3500 करोड़ का घाटा दिखाया हुआ है। जिस सड़क का ये टोल टैक्स ले रही है उसकी कुल लागत पता है कितनी थी, 408 करोड़। अब ये सारा हिसाब सरकार के उस करार के कारण है जिसमे सरकार ने कम्पनी को 20 % सालाना के मुनाफे की गारण्टी दी हुई है। ये असलियत है सरकार और कॉरपोरेट की मिलीभगत की। देश वासियो, सारी  उम्र कमाते रहो तुम्हारा कर्जा नही उतरेगा।

                        लेकिन हम बिजली की बात कर रहे थे। एक बार की बात है की मेरे घर का बिल आया 300 रुपए। मैंने रकम तारीख निकलने के बाद जमा करवाई। तब कम्प्यूटर नही थे। अगले महीने का बिल आया उसमे जमा की गयी रकम घटाई नही गयी थी। मैंने बिजली दफ्तर जाकर रशीद  दिखाई तो जवाब मिला पहले पूरा पैसा जमा करवा दो, जो भी फर्क होगा अगले महीने के बिल में ठीक हो जायेगा। मैंने एतराज किआ तो बोले भाई साब ऐसा ही नियम है। आज टीवी पर खबर थी की हरियाणा बिजली बोर्ड ने एक आदमी को 75 करोड़ 61 लाख का बिल भेज दिया। मुझे लगता है की NTPC बिजली बोर्ड की तरफ जितना बकाया मांगती होगी वो सारा बिल उस बेचारे को भेज दिया। खबर है की वो बेचारा बिल ठीक करवाने  के लिए धक्के खा रहा है। मुझे लगता है की उसको भी पहले सारा पैसा जमा कराने को कह दिया हो सकता है क्योंकि नियम ही ऐसा है। अब ये बिल जमा कराने के लिए तो आधा गाँव बेचना पड़ेगा। जो उस बेचारे के कहने से कोई बेचने वाला नही। 

                      बाकि दास्ताँ का ऐसा है की आप किसी राह  चलते आदमी को पकड़ लो और कह दो की भाई साब वो आपके साथ बिजली बिल के बारे में क्या किस्सा हुआ था ? वो रुककर कहेगा की भाई साब वो ऐसा हुआ था की ---------------- सबके पास सुनाने के लिए एक किस्सा है कोई नही बचा है तो राजनीती कैसे बचेगी।

Friday, June 12, 2015

राजनीती का न्याय और न्याय की राजनीती

खबरी -- पिछले कई दिनों से अख़बारों और सोशल मीडिया पर लगातार यह बात आ रही है की क्या हमारे देश में बड़े लोगों और आम आदमी के लिए अलग अलग न्याय व्यवस्था है ?


गप्पी -- कई घटनाओं से लोगों के मन में इस तरह की बातें उठ रही हैं। जहां तक हमारे नेताओं का सवाल है तो उनका रवैया कुछ इस तरह है। मैंने एक बीजेपी के समर्थक से पूछा की भाई दिल्ली के मंत्री नरेंदर तोमर के बारे में आपका क्या ख्याल है ?


तोमर जैसे लोगों को तो जेल में होना चाहिए। और तोमर ही क्यों , केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए और दिल्ली की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। आखिर लोकतंत्र में लोगों की राय ही सबसे ऊपर होती है।  उसने एकदम उत्साह से जवाब दिया। 

 

लेकिन लोग स्मृति ईरानी के मामले पर भी सवाल कर रहे है।  मैंने बात आगे बढ़ाई। 

 

लोगों का क्या है भौंकते रहते है, पता तो कुछ होता नही।  उसने जवाब देकर मुंह फेर लिया।

Wednesday, June 10, 2015

दिल्ली पुलिस की कार्यवाही और भारतीय मीडिया

खबरी -- दिल्ली पुलिस की कार्यवाही पर बहस की बजाय भारतीय मीडिया केजरीवाल की नैतिकता पर बहस कर रहा है। 


गप्पी -- भारतीय मीडिया का तो ये हाल है की अगर जलियांवाला कांड पर बहस हो तो वो सारी बहस को इस बात पर केन्द्रित कर सकता हैं की जनरल डायर का  निशाना कितना सटीक था।

Friday, June 5, 2015

ये बेलन किसके सिर में लगा ?

खबरी -- दिल्ली सरकार और LG की लड़ाई का नुकसान किसको होगा ? 


गप्पी -- मैंने किसी फिल्म के या सीरियल के एक सीन में देखा था की एक मनुष्य की पत्नी उसे बेलन फेंक कर मारती है।  आदमी खुद को बचाने के लिए सिर नीचे करता है और बेलन पीछे रक्खे कांच के फूलदान से टकराता है। फूलदान टूटने के लिए पत्नी पति को जिम्मेदार ठहराती है। लगभग वैसा ही आरोप केंद्र सरकार और LG मिलकर केजरीवाल पर लगा रहे हैं। 

                 हमारा बाजारू मीडिया इसे केजरीवाल और LG के बीच की लड़ाई दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी रिपोर्टिंग में सच्चाई को भोंडे तरीके से तोड़मोड़ कर इसी मुद्दे पर लेन की कोशिश होती है। असल में झगड़ा केजरीवाल और LG का है ही नही, झगड़ा है दिल्ली की जनता के अधिकारों का, जो वो केंद्र सरकार से मांग कर रही है। दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग केजरीवाल की नही है , दिल्ली की जनता की है जिसका केजरीवाल समेत सभी राजनैतिक पार्टियों ने समर्थन किया था। इस मुद्दे पर व्यावहारिक अड़चने हो सकती हैं, बहस की गुंजाइश हो सकती है , पुलिस और जमीन के अधिकार दिल्ली सरकार रक्खे या केंद्र रक्खे इस पर विचार हो सकता है , परन्तु दिल्ली की जनता को अपनी सरकार चुनकर रोजमर्रा का काम करने से रोकना कोनसे मतभेद की श्रेणी में आता है। लोकतंत्र का मतलब ये नही होता की आप तकनीकी मुद्दों में उलझा कर चुनी हुई सरकार को काम ही न करने दें। 

                   केंद्र की सरकार दिल्ली की जनता को थप्पड़ मरती है और दिल्ली की जनता का एक हिस्सा ताली पहले बजाता है और गाल बाद में सहलाता है। लोकतंत्र में दूसरों को काम करने देने का मौका देना पहली शर्त होता है, अगर केवल तकनीकी आधार पर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोका  जाता है तो इसे राजनीती की भाषा में तानाशाही कहते हैं। केवल तकनीकी आधार पर फैसले लेने के मतलब इस तरह भी हो सकते हैं की विपक्ष को अधिकार है की वो संसद में एक भी बिल पास न होने दे , पुलिस को अधिकार है की वो हर गाड़ी को तरपाल खुलवाकर और माल नीचे उतरवाकर चैक करे भले ही 10 किलोमीटर लम्बी लाइन लग जाये, सेल टैक्स के अधिकारी हर तीसरे दिन आपको पूरी दुकान का स्टॉक मिलवाने को कहे , बैंक के अधिकारी साइन न मिलने का बहाना करके आपके चैक रिटर्न कर दे, अदालते कोई भी फैसला 20 साल से पहले न करे , आपकी सोसायटी का चौकीदार आपको हररोज ये साबित करने को कहे की आप आप ही हो। इसलिए मेहरबानी करके तकनीकी सवाल मत उठाओ। 

                       एक बार महात्मा बुद्ध से उनके शिष्य आनन्द ने पूछा था की मूर्ख की पहचान क्या होती है, तो महात्मा बुद्ध ने कहा था की आनन्द मूर्ख वो है जो दूसरों को मुर्ख बनाते हुए ये समझता है की वो मुर्ख बन भी रहे हैं।  बीजेपी को ये समझ में क्यों नही आता की लोग हर चीज को समझते हैं और केवल टीवी चैनलों के सहारे सारा झूठ लोगों के गले नही उतारा जा सकता।   लोगों ने उसके इसी रुख के कारण तीन सीटों पर पहुंचा दिया और रोज LG के पक्ष में बयान देने वाली कांग्रेस को तो इस लायक भी नही समझा की वो रजिस्टर में साइन कर सके। 

                    लेकिन मुझे एक बात समझ नही आ रही की कुछ लोग अपनी ही पिटाई पर तालों क्यों पीटते हैं। उन्हें ये समझ क्यों नही आता की जब भी LG दिल्ली सरकार के किसी फैसले को ख़ारिज करते हैं वो तुम्हारे सरकार चुनने के अधिकार पर सवालिया निशान लगाते हैं। LG का फेंका हुआ बेलन दरअसल दिल्ली की जनता के सर में लग रहा है।

Sunday, May 24, 2015

BJP's double standard about growth - विकास के सवाल पर बीजेपी का दोहरा रवैया

खबरी -- कुछ लोग बीजेपी के विकास और अधिकारों पर अपनाये गए दोहरे रवैये पर आश्चर्यचकित हैं। 


गुप्पी -- एक तरह बीजेपी केंद्र सरकार में पूरे अधिकारों और बहुमत में होने के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण बिलों को संसद की सलेक्ट कमेटी में और विचार विमर्श के लिए भेजे जाने की मांग को विकास में अवरोध बताती है और आरोप लगाती है की विपक्ष काम में रोड़े अटका रहा है, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के सारे अधिकार छीन कर भी कहती है की दिल्ली सरकार के पास विकास के लिए व्यापक अधिकार हैं।

Arun Jetly on Delhi Government turf war ( अरुण जेटली का दिल्ली विवाद पर बयान )

खबरी -- दिल्ली विवाद पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का बयान आया है। 


गप्पी -- हाँ , जिसका मतलब लगभग यह है की दिल्ली में शासन के अधिकार उपराज्यपाल के पास हैं और सुशासन देने की जिम्मेदारी अरविन्द केजरीवाल की है।

Saturday, May 23, 2015

Home Ministry Notification on Delhi LG powers. (दिल्ली LG के अधिकारों पर गृह मंत्रालय का नोटिफिकेशन )

खबरी -- गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन, जिसमे ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दिए गए हैं के बारे में अरविन्द केजरीवाल का कहना है की केंद्र सरकार दिल्ली में चल रहे ट्रान्सफर और पोस्टिंग  उद्योग को बढ़ावा दे  रही है। 


गप्पी --  बीजेपी सरकार हर तरह के उद्योग को बढ़ावा दे  रही है अगर ट्रान्सफर पोस्टिंग उद्योग का सही मूल्यांकन किया जाये तो पता चलेगा की इसका भारतीय जीडीपी में कम से कम २% का योगदान है , ठीक उसी तरह जैसे वेश्यावृति का ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में। यही सच्चाई है।



Monday, May 18, 2015

दिल्ली सरकार की नियुक्ति को उपराज्यपाल ने रद्द किया।

खबरी -- दिल्ली के उपराज्यपाल लगातार दिल्ली सरकार द्वारा की गयी नियुक्तियां रद्द कर रहे हैं , क्या उन्हें इसका अधिकार है?


गप्पी -- सवाल अधिकार का नही बल्कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के सम्मान का है।  उपराज्यपाल की पीठ पर बैठी बीजेपी को तो शायद ये भी याद नही होगा की उसने कभी दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग भी की थी।  अगर बीजेपी का शासन है तो पूर्ण राज्य चाहिए, दूसरे दल की सरकार है तो सारे  अधिकार गवर्नर को।  जिस जनता ने ये सरकार चुनी है क्या उसको बीजेपी केवल तालियां बजाने वाला झुण्ड समझती है।

Sunday, May 17, 2015

दिल्ली सरकार और गवर्नर का विवाद

खबरी -- आजकल दिल्ली सरकार और गवर्नर के विवाद की बड़ी चर्चा है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों केजरीवाल को लताड़ रही हैं। 


गप्पी -- जब राज्य में बीजेपी सरकार में होती है और केंद्र में दूसरी पार्टी की सरकार होती है तो बीजेपी राज्यपाल को केंद्र का दलाल कहती है, जब केंद्र में बीजेपी की सरकार होती है तो राज्यपाल को संवैधानिक मुखिया कहती है।  जब केजरीवाल दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की बात करते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दिल्ली सरकार के पास काम करने के पूरे अधिकार बताते हैं और जब अधिकारों का टकराव होता है तो कहते हैं की सारे  अधिकार गवर्नर के पास है, अगर दिल्ली सरकार के पास कोई अधिकार ही नही है तो उसे वायदे पूरे नही करने का दोष क्यों देते हो।  केजरीवाल में गलतियां हो सकती हैं, परन्तु इस विवाद से कांग्रेस बीजेपी का दोगलापन तो साबित हो ही गया है।

                    दिल्ली की नवनियुक्त अधिकारी शंकुन्तला गैमलिन पर बिजली कम्पनियों से मिले होने के केजरीवाल के बयान पर ग्रह राज्य मंत्री किरण रिजीजू का ये बयान की उन्हें उत्तर-पूर्व का होने के कारण बदनाम किया जा रहा है, निहायत घटिया और गैरजिम्मेदाराना है।  क्या मंत्री महोदय बताएंगे की उन्होंने एक साल में उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए क्या किया है।  अरुणाचल का होने के कारण प्रधानमंत्री उन्हें चीन यात्रा पर नही ले गए, और अरुणाचल के बगैर भारत का नक्शा छापने पर एक शब्द नही बोले , अगर यह काम किसी दूसरी पार्टी के प्रधानमंत्री ने किया होता तो बीजेपी और आरएसएस ने आसमान सर पर उठा लिया होता।