Showing posts with label Guru Nanak Dev ji.. Show all posts
Showing posts with label Guru Nanak Dev ji.. Show all posts

Wednesday, September 30, 2015

राजनीती और धरम के समाचारों पर एक टिप्पणी

खबरी -- केजरीवाल द्वारा बुलाये गए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश हिस्सा नही लेंगे। 

गप्पी -- लेकिन ये तो कहा ही गया था की सम्मेलन गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों का है।

खबरी -- साध्वी प्राची ने मांग की है की हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों में मुस्लिमों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाये। 

गप्पी -- जबकि जरूरत तो इस बात की है भगवा कपड़ों की आड़ में राजनीती से जुड़े और समाज में नफरत फ़ैलाने वाले लोगों के सभी धरमो के स्थलों में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाये। धार्मिक स्थलों में आदमी आदमी के बीच भेदभाव तो धर्म की असली भावना के ही खिलाफ है। गुरु नानक देव जी ने कहा है,
                 " अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बन्दे। 
                   एक नूर ते सब जग उपजया, कौन भले कौन मन्दे। "