Showing posts with label Drone. Show all posts
Showing posts with label Drone. Show all posts

Tuesday, November 24, 2015

Comment -- रूस का विमान गिराने पर तुर्की को अमेरिका और नाटो का समर्थन

खबरी -- अमेरिका और नाटो ने रूस का विमान गिराये जाने की घटना पर तुर्की का समर्थन किया है।

गप्पी -- रूस ने विमान गिराने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में इसे आतंकवादियों के सहयोगियों द्वारा पीठ में छुरा घोंपने की घटना बताया था। रूस और दुनिया के बहुत से लोग ये मानते हैं की ISIS की स्थापना और उसका सहयोग अमेरिका और उसके समर्थक कर रहे हैं। कई चीजों और घटनाओं के द्वारा ये बात साफ हुई है। लेकिन ये देश खुद अपने देश की जनता और शेष विश्व के सामने इससे इंकार करती रही हैं। अभी दो दिन पहले सयुंक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित करके ISIS के खिलाफ साझी कारवाही का आग्रह किया है। उसके बावजूद ये घटना कुछ दूसरे ही संकेत देती है।
                 अगर हम इस घटना पर सरसरी नजर भी डालें तो इसके दूसरे उद्देश्य साफ हो जाते हैं। रूस का विमान जब हमले का शिकार हुआ तब वो सीरिया की सीमा में था। उसका मलबा और उसके दोनों पायलट सीरिया के इलाके में गिरे। जिनमे एक पायलट के मृत शरीर पर सीरिया के विद्रोहियों को नाचते हुए दिखाया गया है। खुद तुर्की ने इस पर जो बयान जारी किया है उसमे उसने पांच मिनट में दस बार चेतावनी देने की बात कही है। इसका मतलब ये है की तुर्की ने चेतावनी देने के पांच मिनट के अंदर ही विमान को मार गिराया। रूस सीरिया में ISIS के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है और अगर किसी कारणवश ये मान भी लिया जाये की उसके विमान द्वारा तुर्की की सीमा का उल्ल्ंघन हो गया तो इसमें ऐसी कौनसी आफत आ गयी थी की विमान गिराने जैसी कार्यवाही की जरूरत पड़ी। असल कारण ये है की रूस द्वारा सीरिया में असद सरकार को समर्थन इनको हजम नही हो रहा है और इन्हे लगता है की रूस की कार्यवाही के जारी रहते सीरिया के असद विरोधी दलों को कामयाब नही किया जा सकता। अपने बयान में अमेरिका ने कहा है की तुर्की को अपनी वायुसीमा की रक्षा का हक है और रूस अगर केवल ISIS के खिलाफ की कार्यवाही पर ध्यान दे तो टकराव की संभावना कम होगी। ये बयान अपने आप में अमेरिकी और उसके साथी देशो की नीति को स्पष्ट करते हैं।
                      इसमें एक बड़ा सवाल ये खड़ा होता है की आतंकवाद पर अमेरिका हमेशा दोहरे मापदंड क्यों अपनाता है। उसके तर्क हर बार बदल जाते हैं। जैसे -
१.   अमेरिका जब अफगानिस्तान में कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान में घुस कर हमला करता है या इस्राइल जब लेबनान और सीरिया में हमला करते हैं तो अमेरिका कहता है की उसे आतंकवादियों का पीछा करने और मार गिराने का हक है।
२.   अमेरिका जब असद सरकार के खिलाफ लड़ रहे विद्रोहियों को समर्थन देता है तो कहता है की वो सीरिया में लोकतंत्र की स्थापना में मदद कर रहा है। और जब वो यमन के भगोड़े राष्ट्रपति को समर्थन देकर यमन के विरोधी दलों पर हमला करता है तो कहता है की एक legitimate सरकार को समर्थन दे रहा है।
३.   जब अमेरिका के ड्रोन पाकिस्तान में घुस कर हमला करते हैं और उसमे पाकिस्तान के निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं तो अमेरिका इसे " गलती से हुआ " हमला बताता है और इस बात पर जोर देता है की आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही में इस तरह की एकाध भूल को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए। और केवल पांच मिनट में रूस के विमान गिराने की तुर्की कार्यवाही को उसके वायुसीमा की रक्षा का हक करार देता है।
       इन सब घटनाओं से एक बार फिर ये साबित होता है की अमेरिका केवल अपने हितों पर ध्यान देता है और उसका कोई इरादा नही है आतंकवाद के खिलाफ किसी निरपेक्ष कार्यवाही में शामिल होने का। आतंक के सवाल पर दुनिया के नजरिये में दरार बार बार सामने आती है और अमेरिका और उसके सहयोगी केवल अपने आर्थिक और सामरिक हितों के अनुसार सोचते हैं। फिर भले ही खुद उनके नागरिकों को भी इसकी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। आतंक के सवाल पर अमेरिका की भारत और पाकिस्तान नीति में दशकों से ये बात सामने आ चुकी है।

Wednesday, July 15, 2015

Vyang -- बस टल गया परमाणु खतरा

गप्पी -- एकदम ताजा खबर है की ईरान ओर अमेरिका के बीच परमाणु समझौता हो गया है। अब दुनिया को घबराने की कोई जरूरत नही है। दुनिया को केवल उन परमाणु हथियारों से खतरा है जिन्हे अमेरिका अपने लिए खतरा मानता है। या फिर उन हथियारों से खतरा है जो अमेरिका द्वारा किसी देश को धमकाने के आड़े आते हैं। 

              इस बातचीत में अमेरिका के साथ जो दूसरे देश शामिल थे उन सब देशों के पास परमाणु हथियार हैं। लेकिन उनसे दुनिया को कोई खतरा नही है। क्योंकि ये हथियार इन्होने एक दूसरे के खिलाफ बनाये हैं, दुनिया के खिलाफ नही बनाये। और ये सब सभ्य देश हैं बाकि की दुनिया जंगली है। अगर उनके पास परमाणु हथियार होंगे तो उन्हें असुरक्षित माना जायेगा। जब भारत ने परमाणु विस्फोट किया था तब भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाये थे परमाणु अप्रसार का नाम लेकर। अब इस समझौते के बाद भी अमेरिका ने कहा है की इससे परमाणु प्रसार रुकेगा। यानि इन पांच महाशक्तियों के अलावा किसी को परमाणु हथियार बनाना तो छोडो, शान्तिपूर्ण कामों के लिए भी परमाणु क्षमता विकसित करना अंतर राष्ट्र्रीय अपराध है। 

            कुछ लोगों का कहना है की अमेरिका ने इराक, लीबिया, सीरिया और दूसरे मुल्कों में जो किया, क्या वो अपराध नही था। इन देशों के पास तो परमाणु हथियार भी नही थे।अमेरिका का कहना है की उसने इन देशों में लोकतंत्र की स्थापना कर दी है। अब वहां हर आदमी सरकार होने का दावा कर रहा है कितना विस्तृत लोकतंत्र है। इसलिए दुनिया को उसका आभार मानना चाहिए। लेकिन लोग अहसान फरामोश हो गए हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है की अमेरिका ने इन देशों में जो किया वो केवल इसीलिए कर पाया की इन देशों के पास परमाणु हथियार नही थे। इसी डर से की अमेरिका उनके साथ भी ये कर सकता है ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देश न्यूनतम प्रतिरोध के लिए परमाणु हथियार बनाना चाहते हैं। 

                 लेकिन अमेरिका अपने हथियारों को दुनिया के लिए सुरक्षित मानता है। इसके बावजूद मानता है की वो अकेला ऐसा देश है जिसने परमाणु हथियारों का प्रयोग किया है। उसने हिरोशिमा और नागाशाकी पर परमाणु हमला किया था तब जापान के पास परमाणु हथियार नही थे। अगर होते तो क्या अमेरिका ये हमला कर सकता था ? अगर रूस के पास परमाणु हथियार नही होते तो क्या अमेरिका अब तक उसका वजूद रहने देता। 

                   लेकिन छोडो इन बातों को, अब जब अमेरिका कह रहा है की अब दुनिया को उसके अलावा और किसी से खतरा नही है तो दुनिया को मान लेना चाहिए। लेकिन लोग कह रहे हैं की दुनिया को तो हमेशा उससे ही खतरा रहा है, बाकि तो किसी से था ही नही। आप ऐसा मत सोचिये की अमेरिका से खतरा केवल उसके दुश्मनों को ही है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप अमेरिका पर पक्षपात का इल्जाम लगा रहे हैं। आप पाकिस्तान को देख लीजिये। पिछले दस सालों में अमेरिकी ड्रोन हमलों में वहां के 85000 लोग मारे जा चुके हैं। वो तो अमेरिका का मित्र देश है। क्या आप अब भी अमेरिका की तठस्थता पर शक करते हैं। अब हम अमेरिका के मित्र बनने की तरफ बढ़ रहे हैं तो निकट भविष्य में हमे भी अमेरिकी पक्षपात विहीन नीति का उदाहरण मिल सकता है। 

                    एक बात है जो मुझे समझ नही आ रही है की दुनिया को खतरा उन परमाणु हथियारों से है जो मौजूद हैं या उनसे है जो अभी बने नही हैं। अगर परमाणु हथियारों को ये इतना ही बड़ा खतरा मानते हैं तो ये उन्हें खत्म क्यों नही कर देते। ईरान से बातचीत में जाते वक्त अगर ये रास्ते में अपने परमाणु हथियारों को भी खत्म करने की बात कर लेते तो दुनिया में किसी दूसरे देश को इन हथियारों की जरूरत ही नही पड़ती। 

 

खबरी -- पुरानी कहावत है की पर उपदेश कुशल बहुतेरे।

Saturday, May 2, 2015

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ड्रोन हमले पर

खबरी -- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ड्रोन हमले में गलती से मारे  गए एक अमेरिकी और एक इटालियन नागरिक की मौत पर खेद जताते हुए मुआवजे की घोषणा की , परन्तु ड्रोन हमलों में गलती से मारे गए 80000 पाकिस्तानी नागरिकों पर एक शब्द नही कहा। 


गप्पी -- सहयोगी, मित्र, सभ्यता, न्याय, संप्रभुता, समानता ये सब बातें हैं बातों का क्या।