ताजा खबरों, सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक विषयों को व्यंगात्मक और सरल भाषा में प्रस्तुत करना।
Showing posts with label Delhi war. Show all posts
Showing posts with label Delhi war. Show all posts
Friday, July 3, 2015
Friday, June 12, 2015
राजनीती का न्याय और न्याय की राजनीती
खबरी -- पिछले कई दिनों से अख़बारों और सोशल मीडिया पर लगातार यह बात आ रही है की क्या हमारे देश में बड़े लोगों और आम आदमी के लिए अलग अलग न्याय व्यवस्था है ?
गप्पी -- कई घटनाओं से लोगों के मन में इस तरह की बातें उठ रही हैं। जहां तक हमारे नेताओं का सवाल है तो उनका रवैया कुछ इस तरह है। मैंने एक बीजेपी के समर्थक से पूछा की भाई दिल्ली के मंत्री नरेंदर तोमर के बारे में आपका क्या ख्याल है ?
तोमर जैसे लोगों को तो जेल में होना चाहिए। और तोमर ही क्यों , केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए और दिल्ली की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। आखिर लोकतंत्र में लोगों की राय ही सबसे ऊपर होती है। उसने एकदम उत्साह से जवाब दिया।
लेकिन लोग स्मृति ईरानी के मामले पर भी सवाल कर रहे है। मैंने बात आगे बढ़ाई।
लोगों का क्या है भौंकते रहते है, पता तो कुछ होता नही। उसने जवाब देकर मुंह फेर लिया।
Thursday, June 11, 2015
प्रचार की सच्चाई
खबरी -- क्या तुम बता सकते हो की प्रचार और सच्चाई के बीच कितना अंतर हो सकता है।
गप्पी -- अगर बात विज्ञापनों की हो तो ये अंतर शून्य से सौ तक भी हो सकता है। जैसे सरकार के सबसे ज्यादा प्रचारित स्वच्छता अभियान की सच्चाई ये है की दिल्ली बीजेपी द्वारा शासित MCD सफाई कर्मचारियों का वेतन नही दे रही है और राजधानी में सफाई की हड़ताल चल रही है। अब देखो कौनसा मंत्री झाड़ू लेकर ये सफाई करने आता है।
Labels:
BJP,
Delhi war,
Economy,
Entertainment,
Literature,
Media,
Modi ji,
Politics,
Vyeng
Wednesday, June 10, 2015
दिल्ली पुलिस की कार्यवाही और भारतीय मीडिया
खबरी -- दिल्ली पुलिस की कार्यवाही पर बहस की बजाय भारतीय मीडिया केजरीवाल की नैतिकता पर बहस कर रहा है।
गप्पी -- भारतीय मीडिया का तो ये हाल है की अगर जलियांवाला कांड पर बहस हो तो वो सारी बहस को इस बात पर केन्द्रित कर सकता हैं की जनरल डायर का निशाना कितना सटीक था।
Friday, June 5, 2015
ये बेलन किसके सिर में लगा ?
खबरी -- दिल्ली सरकार और LG की लड़ाई का नुकसान किसको होगा ?
गप्पी -- मैंने किसी फिल्म के या सीरियल के एक सीन में देखा था की एक मनुष्य की पत्नी उसे बेलन फेंक कर मारती है। आदमी खुद को बचाने के लिए सिर नीचे करता है और बेलन पीछे रक्खे कांच के फूलदान से टकराता है। फूलदान टूटने के लिए पत्नी पति को जिम्मेदार ठहराती है। लगभग वैसा ही आरोप केंद्र सरकार और LG मिलकर केजरीवाल पर लगा रहे हैं।
हमारा बाजारू मीडिया इसे केजरीवाल और LG के बीच की लड़ाई दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी रिपोर्टिंग में सच्चाई को भोंडे तरीके से तोड़मोड़ कर इसी मुद्दे पर लेन की कोशिश होती है। असल में झगड़ा केजरीवाल और LG का है ही नही, झगड़ा है दिल्ली की जनता के अधिकारों का, जो वो केंद्र सरकार से मांग कर रही है। दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग केजरीवाल की नही है , दिल्ली की जनता की है जिसका केजरीवाल समेत सभी राजनैतिक पार्टियों ने समर्थन किया था। इस मुद्दे पर व्यावहारिक अड़चने हो सकती हैं, बहस की गुंजाइश हो सकती है , पुलिस और जमीन के अधिकार दिल्ली सरकार रक्खे या केंद्र रक्खे इस पर विचार हो सकता है , परन्तु दिल्ली की जनता को अपनी सरकार चुनकर रोजमर्रा का काम करने से रोकना कोनसे मतभेद की श्रेणी में आता है। लोकतंत्र का मतलब ये नही होता की आप तकनीकी मुद्दों में उलझा कर चुनी हुई सरकार को काम ही न करने दें।
केंद्र की सरकार दिल्ली की जनता को थप्पड़ मरती है और दिल्ली की जनता का एक हिस्सा ताली पहले बजाता है और गाल बाद में सहलाता है। लोकतंत्र में दूसरों को काम करने देने का मौका देना पहली शर्त होता है, अगर केवल तकनीकी आधार पर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोका जाता है तो इसे राजनीती की भाषा में तानाशाही कहते हैं। केवल तकनीकी आधार पर फैसले लेने के मतलब इस तरह भी हो सकते हैं की विपक्ष को अधिकार है की वो संसद में एक भी बिल पास न होने दे , पुलिस को अधिकार है की वो हर गाड़ी को तरपाल खुलवाकर और माल नीचे उतरवाकर चैक करे भले ही 10 किलोमीटर लम्बी लाइन लग जाये, सेल टैक्स के अधिकारी हर तीसरे दिन आपको पूरी दुकान का स्टॉक मिलवाने को कहे , बैंक के अधिकारी साइन न मिलने का बहाना करके आपके चैक रिटर्न कर दे, अदालते कोई भी फैसला 20 साल से पहले न करे , आपकी सोसायटी का चौकीदार आपको हररोज ये साबित करने को कहे की आप आप ही हो। इसलिए मेहरबानी करके तकनीकी सवाल मत उठाओ।
एक बार महात्मा बुद्ध से उनके शिष्य आनन्द ने पूछा था की मूर्ख की पहचान क्या होती है, तो महात्मा बुद्ध ने कहा था की आनन्द मूर्ख वो है जो दूसरों को मुर्ख बनाते हुए ये समझता है की वो मुर्ख बन भी रहे हैं। बीजेपी को ये समझ में क्यों नही आता की लोग हर चीज को समझते हैं और केवल टीवी चैनलों के सहारे सारा झूठ लोगों के गले नही उतारा जा सकता। लोगों ने उसके इसी रुख के कारण तीन सीटों पर पहुंचा दिया और रोज LG के पक्ष में बयान देने वाली कांग्रेस को तो इस लायक भी नही समझा की वो रजिस्टर में साइन कर सके।
लेकिन मुझे एक बात समझ नही आ रही की कुछ लोग अपनी ही पिटाई पर तालों क्यों पीटते हैं। उन्हें ये समझ क्यों नही आता की जब भी LG दिल्ली सरकार के किसी फैसले को ख़ारिज करते हैं वो तुम्हारे सरकार चुनने के अधिकार पर सवालिया निशान लगाते हैं। LG का फेंका हुआ बेलन दरअसल दिल्ली की जनता के सर में लग रहा है।
Labels:
BJP,
congress,
Delhi war,
Entertainment,
Kejriwal,
LG,
Literature,
Media,
Modi ji,
Politics,
Sansad,
Vyeng
Sunday, May 24, 2015
BJP's double standard about growth - विकास के सवाल पर बीजेपी का दोहरा रवैया
खबरी -- कुछ लोग बीजेपी के विकास और अधिकारों पर अपनाये गए दोहरे रवैये पर आश्चर्यचकित हैं।
गुप्पी -- एक तरह बीजेपी केंद्र सरकार में पूरे अधिकारों और बहुमत में होने के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण बिलों को संसद की सलेक्ट कमेटी में और विचार विमर्श के लिए भेजे जाने की मांग को विकास में अवरोध बताती है और आरोप लगाती है की विपक्ष काम में रोड़े अटका रहा है, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के सारे अधिकार छीन कर भी कहती है की दिल्ली सरकार के पास विकास के लिए व्यापक अधिकार हैं।
Arun Jetly on Delhi Government turf war ( अरुण जेटली का दिल्ली विवाद पर बयान )
खबरी -- दिल्ली विवाद पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का बयान आया है।
गप्पी -- हाँ , जिसका मतलब लगभग यह है की दिल्ली में शासन के अधिकार उपराज्यपाल के पास हैं और सुशासन देने की जिम्मेदारी अरविन्द केजरीवाल की है।
Labels:
Arun Jetly,
BJP,
Delhi war,
Entertainment,
Kejriwal,
LG,
Media,
Politics
Subscribe to:
Posts (Atom)