Showing posts with label cow milk. Show all posts
Showing posts with label cow milk. Show all posts

Sunday, October 18, 2015

क्या बाबा रामदेव जैसे संत के लिए दूसरे जीव का हक हड़पना सही है ?

खबरी -- बाबा रामदेव ने गौमांस ना खाने की सलाह दी है।

गप्पी -- ये तो वही बात हुई की " पर उपदेश कुशल बहुतेरे "  हिन्दू धर्म में जीवमात्र के लिए समानता की बात कही  गयी है।  गाय का दूध उसके बछड़े का हक होता है और ये प्राकृतिक रूप से भी सत्य है। जिस तरह गौमांस खाने के खिलाफ कई वैज्ञानिक कारण गिनाये जाते हैं, उसी तरह दूध पीने के खिलाफ भी मैं दस वैज्ञानिक कारण बता सकता हूँ। लेकिन मेरा केवल इतना कहना है की जो आदमी खुद को सन्त कहता है क्या उसके लिए ये शोभा देता है की वो दूसरे जीव का हक हड़प कर खुद खाये। हाँ वो गोमूत्र पी सकते हैं।